Events

COVID19 - Mask Distribution

पहने मास्क-बचाएं अपना जिंदगी कार्यक्रम के तहत श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड बिग्रेड छपरा ने किया 1000 मास्क का वितरण छपरा : एक बार फिर से करोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड बिग्रेड छपरा "पहने मास्क, बचाएं अपना ज़िन्दगी" कार्यक्रम के तहत शहर के चौक - चौराहों पर बिना मास्क के आए लोगों के बीच कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए एक हज़ार मास्क का वितरण किया गया। मौके पर श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड बिग्रेड छपरा के अध्यक्ष राजू कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि, शहर में खरीददारी करने के लिए बहुत संख्या में बाजार में लोग देखे गए जो मास्क का उपयोग नहीं कर रहे थे। वैसे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण के दौरान लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी किया गया। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने को लेकर जागरूक भी किया गया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड बिग्रेड छपरा अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष धनंजय कुमार पवन कुमार, मनीष शर्मा कोसल किशोर शर्मा संतोष शर्मा पप्पू शर्मा लक्ष्मण शर्मा मुन्ना रंजन कुमार साथ स्थानीय प्रशासन भी मौजूद रहें।

Event Details

  • Address : Fidar Bajaar, Chhapra Saran, Bihar
  • Email : svctrust.chhapra@gmail.com
  • Time : 11:00 AM to 02:00 PM
  • Date : 13-Apr-2021

Share On Social Media