Events

Sadbhavna Abhiyan Rally Nashik 2018

२९ जनवरी २०१८ प्रभु विश्वकर्मा प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर "श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट (रेड ब्रिगेड) नाशिक" द्वारा सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से विश्वकर्मा सदभावना अभियान रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नाशिक महानगर पालिका के अतिसम्माननीय नगर सेवक श्री श्याम बडोदे जी, श्री सतीश सोनावणे जी, श्री सुनील खोड़े जी तथा श्री सचिन कुलकर्णी जी के साथ समाज सेवक श्री प्रकाश चौहान जी के द्वारा शुभकामनाओ और शुभसंदेशों के साथ किया गया। रेड ब्रिगेड नाशिक द्वारा किया गए विगत कार्यों को ध्यान में रखते हुए सभी अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्यों में रेड ब्रिगेड नाशिक की प्रसंशा करते हुए प्रफुल्लित होकर सामाजिक उत्थान हेतु सदैव साथ रहने व् साथ कार्य करने का वचन दिया। इस शुभ अवसर पर सभी अतिथियों ने रेड ब्रिगेड से प्रेरणा लेते हुए स्वयं की संस्थानों में रेड ब्रिगेड के जैसी व्यवस्था स्थापित करने की बात कही। तत्पश्चात वो लम्हा आया जिसका इंतज़ार रेड ब्रिगेड के सभी सदस्य पिछले दो महीनों से कर रहे थे और रैली की शुरुवात हुयी। सदभावना अभियान रैली की शुरुवात नाशिक के कार्यालय कालानगर से शुरू हुयी, उस समय का दृश्य काफी मनोरम था। सबसे आगे सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करने हेतु सजाया हुआ रथ और उसके पीछे कतारबद्ध ट्राफिक नियमों का पालन करते हुए मोटर साइकिल पर सवार लगभग सवासौ सदस्य। कतारबद्ध रेड ब्रिगेडियर्स को देख ऐसा प्रतीत हुआ कि सभी समाज की दशा और दिशा बदलने हेतु प्रतिबद्ध हो चुके हैं। रैली प्रथम पड़ाव पर पाथर्डी फाटा पहुँची, वंहा पर विश्वकर्मा वंशियों द्वारा रेड ब्रिगेड का पुरे जोर-शोर से स्वागत हुआ। पाथर्डी फाटा पर सभी विश्वकर्मा वंशियों द्वारा जीवन सुरक्षा हेतु "हेलमेट सक्ति नहीं, सुरक्षा है" जैसे विषयों को पालन करने के लिए लोगों को सन्देश दिया गया। तत्पश्चात इसी क्रमानुसार सामाजिक विषयों पर सन्देश देते हुए सदभावना अभियान रैली अम्बड़ गांव, लिंक रोड, अशोक नगर, गंगापुर रोड, जूना गंगापुर नाका सिंग्नल, पेठरोड, फुले नगर, पंचवटी कारंजा, सोमवार पेठ विश्वकर्मा मंदिर शालीमार, ND पटेल रोड, द्वारका, जांगिड़ भवन, तिगरानियाँ रोड, टाकली गांव से होते हुए पंचक गांव के विश्वकर्मा कालोनी श्री विश्वकर्मा मंदिर पर रैली का समापन हुआ। इस रैली के दौरान "लड़की बचाओ, परिवार बचाओ", "पानी बचाओ, जीवन बचाओ", "बच्चे स्वस्थ, देश स्वस्थ" आदि विषयों पर लोगों में सन्देश दिया गया। इस रैली को सफल बनाने के लिए रेड ब्रिगेड नाशिक की टीम ने सेवा समर्पण भावना के साथ कई दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दी थी। उनके इसी तैयारी और पूर्ण योगदान के फलस्वरूप इस रैली को अपार सफलता मिली और पुरे नाशिक में यह रैली चर्चा का विषय बन पाया। इस सफल योगदान के लिए रेड ब्रिगेड नाशिक टीम की जीतनी प्रसंशा की जाय उतनी कम है। रेड ब्रिगेड नाशिक के इस आयोजन ने संस्था को बहुत ही गौरवान्वित किया है, संस्था इसके लिए इनका सहृदय आभार प्रकट करती है और सामाजिक सौहार्द के लिए सदैव ऐसे कार्यों की कामना करती है। मुंबई से आठ सदस्यीय टीम ने भी इस सफल आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संस्था इनका भी आभार व्यक्त करती है, जो सदैव ऐसे कार्यों में सहभागी होने के लिए तत्पर रहते हैं।

Event Details

  • Address : Nashik, Maharashtra
  • Email : svctrust.nashik@gmail.com
  • Time : 9:00 AM to 05:00 PM
  • Date : 29-Jan-2018

Share On Social Media